Posts

Showing posts from May, 2022

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

Image
  कटंगी।     तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 30 किमी. दूर ग्राम सुकड़ी टेकाड़ीघाट में पूर्व जनपद सदस्य भरतलाल जामुनपाने ने रामपायली पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली है. यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है. इस घटना के बाद मंगलवार को टेकाड़ीघाट में पूरा दिन काफी तनाव की स्थिती देखी गई और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने पूर्व बीडीसी के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया देर शाम रामपायली पुलिस के दो आरक्षकों पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया. गांव में तनाव की स्थिती को देखते हुए सीएसपी बालाघाट, रामपायली, खैरलांजी, तिरोड़ी और कटंगी का पुलिस अमला गांव में तैनात किया गया था. यह है पूरा मामला-       घटना रामपायली थाना क्षेत्र के सुकड़ी टेकाड़ीघाट की है. यहां पूर्व जनपद सदस्य भरतलाल जामुनपाने का मकान है जहां से सोमवार की देर रात रामपायली पुलिस के दो आरक्षक अंकुर नेवारे और यशवंत तेलासे (सिविल ड्रेस पहनकर आए थे) ने भरतलाल जामुनपाने को शराब बेचने के आरोप में घर से उठाया. जिसे रामपायली थाने ले जाया ...

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन

Image
    मुस्लिम समुदाय ने शुक्रवार को कटंगी थाना प्रभारी को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मुस्लिम धर्मगुरू हजरत मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी करने वाले शख्स के खिलाफ कठोर एवं दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है तथा कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि जय माता दी नामक गु्रप में ग्राम आमोली रानीकुठांर थाना लालबर्रा निवासी शख्स राजेन्द्र परिहार ने समुदाय और इस्लामिक धर्मगुरु हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी की है. जिससे समुदाय को काफी आघात पहुंचा है तथा दो समुदायों के बीच आपसी सौंहार्द और प्रेम बिगड़ सकता है. राजेन्द्र परिहार ने शांति व्यवस्था और दो समुदायों के बीच आपसी प्रेम को बांटने की कोशिश की है. ऐसे में राजेन्द्र परिहार के खिलाफ आवश्यक और कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. इस दौरान इमरान खान, अजहर खान, साजिद खान, शाहिद खान, मकसुद खान, समी खान, सरफराज खान, मो. नजीर, वकील खान, साजिद खान, तनवीर, जुबेर मेमन, तौफिक, जाफर अली सहित मुस्लिम समुदाय के अन्य जन मौजूद रहे.

चिकित्सक की नियुक्ति के लिए जनता कर रही क्रमिक भूख हड़ताल, जनप्रतिनिधि बने तमाशबीन

Image
  कटंगी।     हमने और आपने मिलकर एक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि चुना है. जिसे हम विधायक कहते है जिसकी यह जवाबदेही है कि वह अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख की चिंता करें उनकी समस्याओं को सुने और उन समस्याओं का निराकरण करें लेकिन क्या कभी आपने अपने लोकप्रिय विधायक टामलाल सहारे को जनता की समस्याओं को सुनते और उन समस्याओं का निराकरण करते देखा है. अगर, देखा है तो यह निश्चित तौर पर एक करिश्माई क्षण ही होगा. जिसे आप शायद जीवन भर नहीं भुला पाएगा. आपको लग रहा है कि हम शायद हम मुद्दे से भटके हुए है बात तो तिरोड़ी अस्पताल में चिकित्सक के रिक्त पद की होनी थी मगर, विधायक की हो रही है तो आप ही सहीं है. हम अस्पताल की ही बात कर लेते है. जिसमें लंबे समय से चिकित्सक का पद रिक्त है और उम्मीद की जा रही थी कि क्षेत्रीय विधायक इस पद को भरने के लिए कोई प्रयास करेगें लेकिन करीब 8-10 वर्षों से तिरोड़ी अस्पताल में रिक्त चिकित्सक के पद को भरने के लिए ना तो तत्कालीन भाजपा विधायक के.डी.देशमुख तिरोड़ी अस्पताल में चिकित्सक की व्यवस्था करा पाए और ना ही वर्तमान विधायक टामलाल सहारे यह जानकार आपको दुखी होना चाहिए. फ...

मोटर व्हीकल एक्ट की धज्जियां उड़ा रही नगर परिषद कटंगी - आरटीओ में नहीं वाहनों का रजिस्ट्रेशन

Image
कटंगी।     शहर में नगर परिषद कटंगी के करीब 2 दर्जन से अधिक वाहन संचालित हो रहे है. इन वाहनों को शहर में कचरा ढोते या फिर अन्य कार्य करते हुए आसानी से देखा जा सकता है. मगर आपको यह जानकार ताजूब होगा कि शहर में घूमते इन वाहनों में अधिकांश वाहनों का परिवहन विभाग (आरटीओ) में पंजीयन ही नहीं है. दमकल वाहन को छोड़ दें तो ट्रेक्टर, छोटे पिकअप कचरा वाहन, स्टेब्लाइजर वाहन का परिवहन विभाग में पंजीयन नहीं है. ऐसे में अगर इन वाहनों से किसी भी प्रकार की दुर्घटना घटित होती है तो चालक या फिर इन वाहनों की चपेट में आना वाला किसी भी शख्स को बीमा लाभ नहीं मिल पाएगा. परिवहन विभाग में वाहनों का पंजीयन नहीं होने के कारण नगर परिषद के किसी भी छोटे-बड़े वाहन में नंबर तक नहीं है जिस कारण इन वाहनों की पहचान करना तक मुश्किल है. बेहद चौकानें वाली बात तो यह भी है कि सड़कों पर बिना नंबर के चलने वाली गाड़ियों पर पुलिस समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई भी करती है किन्तु नगर परिषद कटंगी की बिना नंबर प्लेट की चल रही गाड़ियों पर अब तक पुलिस का भी ध्यान नहीं गया है. खैर, इन वाहनों का पंजीयन और इंश्सोरेंस नहीं होने ...

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

Image
कटंगी।    गुरूवार से राजस्व एवं नगर परिषद के अमले ने शहर के बड़े तालाब के सीमाकंन का कार्य प्रांरभ कर दिया गया है. तालाब के सीमाकंन की शुरूआती कार्रवाई में कई जगहों पर अतिक्रमण किया जाना पाया गया है हालाकिं अभी पूरे तालाब का सीमाकंन नहीं होने के कारण कितनी भूमि पर अतिक्रमण है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. सीमाकंन की कार्रवाई वार्ड क्रंमाक 04 वाले हिस्से से शुरू की गई और दोपहर करीब 1 बजे तक वार्ड क्रंमाक 13 के कुछ हिस्से का सीमाकंन किया गया. अब शुक्रवार को पुनः आगे के सीमाकंन की कार्रवाई शुरू की जाएगी. सीमाकंन की कार्रवाई के दौरान 5 पटवारी, एक राजस्व निरीक्षक और नगर परिषद के उपयंत्री के साथ नगर परिषद का अमला मौजूद रहा. तालाब की सीमाकंन की कार्रवाई में 3 दिन का समय लगने का अनुमान है. बहरहाल, आज पहले दिन की कार्रवाई के बाद तालाब के कुछ हिस्से के अतिक्रमण का पता लगा है.  10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब-   इस सीमाकंन की शुरूआती कार्रवाई के बाद तालाब के क्षेत्रफल को लेकर मछुआरा सहकारी समिति कटंगी पदाधिकारी हरिप्रसाद ने सवाल खड़े किए है. दरअसल, नगर परिषद के पास इस तालाब का क्षेत्रफल...

नाबालिक से दूराचार आरोपी को भेजा जेल

Image
तिरोड़ी  थाना क्षेत्र के ग्राम बोथवा की एक नाबालिक से दूराचार के मामले में पुलिस ने सोनेगांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया. घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को बोथवा निवासी नाबालिक ने अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर रपट दर्ज करवाई की सोनेगांव निवासी ओमप्रकाश पिता गोंविद धुर्वे ने दुराचार किया है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबृद्ध कर धारा 363, 376, 376 एन, पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मामला दर्ज किया है. वहीं आरोपी को रविवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. 

बिजली खपत की नगर परिषद को नहीं परवाह- शहर में दिन में जलती रही स्ट्रीट लाइट

Image
  कटंगी  नगर के वार्डों और मुख्य सड़कों और चौराहों में रोशनी के लिए 500 से अधिक स्ट्रीट लाइट और चौराहों में हाईमास्क लाइट लगी हुई हैं. जिससे रात के समय लोगों को आने जाने में परेशानी ना हो. मगर, यह लाईटें अब दिन भी जलाकर नगर परिषद मनमाना बिजली की खपत कर रही है. रविवार को शहर के वार्ड व कॉलोनियों एवं मुख्य सड़क मार्ग पर एक सैकड़ा से अधिक लाइट दिनभर जलती रहती हैं. जिसकी वजह से एक ही दिन में कई यूनिट बिजली बर्बाद हो गई लेकिन बिजली खपत को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को परवाह नहीं हैं. जबकि स्ट्रीट लाइटों को बंद व चालू करने के लिए हजारों रुपए की तनख्वाह वाले कर्मचारी तैनात किए गए हैं लेकिन कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से स्ट्रीट लाइटों को बंद नहीं किया गया है जबकि कई बार स्थानीय लोगों ने स्ट्रीट लाइट जलने को लेकर नपा अधिकारियों को मोबाइल पर भी अवगत कराया गया है इसके बावजूद भी बिजली खपत को लेकर अनदेखी की जा रही है.       दरअसल, नगर परिषद कटंगी में मुख्य नगर पालिका अधिकारी पद की कमान जिनके पास है उन अधिकारी का शहर के विकास को लेकर कोई खास रुचि नहीं है. जिले के एक नेता का ...

पुलिस के डंडे से बेखौफ चोर, चोरी की वारदातों को दे रहे अंजाम वार्ड क्रमांक 02 में अज्ञात चोरों ने की चोरी

Image
शहर के वार्ड क्रमांक 02 में शनिवार की दोपहर और शाम के बीच एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. इस सप्ताह नगर में यह चोरी की तीसरी बड़ी वारदात है जिसमें अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम पर हाथ साफ किया है. इस घटना के बाद नागरिकों का पुलिस पर से विश्वास उठता दिखाई दे रहा है और जनता के बीच पुलिस को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही है तो वहीं पुलिस पर ही चोरी की वारदातों को बढ़ावा देने के आरोप भी सुनाई दे रहे है. प्राप्त जानकारी अनुसार सिंचाई विभाग में पदस्थ दिनेश कुमार ऊके के नट्टीटोला रोड़ स्थित शनिवार की दोपहर और शाम के बीच चोरी की वारदात हुई है. दिनेश उके शनिवार की दोपहर सहपरिवार उपचार कराने के बालाघाट गए हुए थे वह जब शाम को जब घर लौटे तो देखा की घर के भीतर सामान बिखरा पड़ा हुआ था. जिस पर चोरी होने का संदेह होने पर उन्होनें तत्काल डॉयल 100 को सूचना दी. वहीं अपने कीमती जेवरात और नगदी रकम को देखने लगे जो गायब थे. दिनेश ऊके ने बताया कि घर की दीवान में बैग में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित कुछ नगदी रकम चोरी हुई है. पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की लिखित स...

निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन नागपुर के चिकित्सकों ने दी सेवाएं और परामर्श

Image
  रविवार को भारत विकास परिषद एवं वेदांता हास्पिटल के सहयोग से शहर के वारासिवनी रोड़ स्थित श्रीराम भवन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें नागपुर के वेदांता हास्पिटल से आए चिकित्सक डॉ पृथ्वीराज निस्ताने, डॉ प्रसाद उपगनलवार, डॉ रविन्द्र सावरकर ने क्षेत्र के मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार किया तथा आवश्यक सलाह दी. स्थानीय चिकित्सक डॉ गिरेन्द्र पंवार एवं मोहित पटले ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया. शिविर में अस्थिरोग, चर्मरोग, हद्वय रोग, न्यूरोलॉजी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई. शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करवाया जिनकी जांच की गई. इस मौके पर डॉ गिरेन्द्र पंवार ने कहा कि इस तरह के शिविर से गरीबों को फायद मिलता है जो लोग महानगरों में जाकर अपना उपचार या जांच नहीं करा पाते शिविरों में चिकित्सक उन मरीजों की निशुल्क जांच करते है कई बार धनाभाव के चलते निर्धन लोग छोटी-छोटी बीमारी का उपचार नहीं करा पाते और यह बीमारी बड़ी हो जाती है जिससे कई बार मरीज की मौत हो जाती. शिविर का मकसद बीमारी क...

सीएमओ के अरमानों पर फिरा पानी- पारदर्शिता के साथ हुई साप्ताहिक बैठकी बाजार नीलामी

Image
    नगर परिषद कटंगी के सभागार में गुरूवार को साप्ताहिक बैठकी बाजार की नीलामी की बोली प्रक्रिया शांतिप्रिय ढंग से पूरी पारदर्शिता के संपन्न हुई और जमीर मोहम्मद को 4 लाख रुपए में ठेका लिया. दरअसल, एक दिन पूर्व यानी की बुधवार को नीलामी प्रक्रिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरत गजबे ने अपने करीबी को फायदा पहुंचाने के लिए बोली के दौरान अमानत राशि जमा करवाई थी जिसके बाद ठेकेदारों ने इसका जमकर विरोध किया था तो सीएमओ ने नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी थी. वहीं गुरूवार को पुनः नीलामी की बोली प्रक्रिया शुरू की गई. एक दिन पूर्व सीएमओ द्वारा की गई करतुत की जानकारी मिलने की वजह से आज बड़ी संख्या में नागरिक और पत्रकारगण बोली प्रक्रिया के दौरान पहुंचे जहां पूरी पारदर्शिता के साथ बोली की प्रक्रिया संपन्न हुआ है और जमीर मोहम्मद को बाजार का ठेका मिला.       सूत्रों की माने तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी बरघाट, बालाघाट तथा अन्य स्थानों  के अपने करीबियों को नगर परिषद में ठेके और परिषद में लगने वाली सामग्री का क्रय-विक्रय करवा रहे है. बुधवार को बीच बोली के दौरान उन्होनें अपने करीबी की ...

चिकित्सक की नियुक्ति के लिए तरस रहा तिरोड़ी अस्पताल ग्राम प्रधान ने शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह की दी चेतावनी

Image
  कटंगी।      क्षेत्र की मॉयल नगरी तिरोड़ी के सरकारी अस्पताल में लंबे समय से एमबीबीएस चिकित्सकों के 2 पद रिक्त है. जिस कारण तिरोड़ी एवं आस-पास के ग्रामीण अंचलों की करीब 30 हजार आबादी को प्राईवेट अस्पतालों में अपना उपचार कराना पड़ रहा है. ऐसे में यहां की जनता काफी लंबे समय से अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति कराने की मांग कर रही है परंतु सरकार के नुमाइंदे इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे है. कलेक्टर के निर्देशों के बाद मौजूदा वक्त में तिरोड़ी अस्पताल में 2 आयुष चिकित्सकों को सेवाएं देने के लिए तैनात किया गया है जो सप्ताह में केवल 4 दिन यहां आकर सेवाएं देते है. इन चिकित्सकों के सेवाएं देने से जनता को कुछ राहत तो मिली है मगर, संतुष्टि नहीं मिल पाई है ग्रामीणों की मांग है कि अस्पताल में एमबीबीएस चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरा जाए. अभी हाल ही में जब से एमबीबीएस चिकित्सकों की अस्पतालों में नियुक्ति किए जाने की चर्चाएं चल रही है तब से इस मांग ने और अधिक जोर पकड़ लिया है. ग्राम पंचायत तिरोड़ी के प्रधान आंनद बरमैया आज किरनापुर में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को इस संबंध में ज...

तिरोड़ी आंगनवाड़ी में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

Image
  कटंगी।     शासन द्वारा प्रदेश भर में 2 मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में महिला बाल विकास द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत तिरोड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में गुरुवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिका छवि प्रभा/योगेश मर्सकोल्हे को आंगनबाड़ी केंद्र में  बुलवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बालिका को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया. इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व खून की जांच की गई. हर किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया गया. 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन का माप किया गया. इस कार्यक्रम में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम ने अहम भूमिका निभाई. जांच में जो किशोरियां एनीमिक पाई गई उन्हें अब विशेष निगरानी में रखा जाएगा. किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई.  आयरन की गोलियों का सेवन विटामिन सी के साथ करें     एनीमिया से बचने की हिदायत देते हुए बताया गया कि महिलाएं व लड़कियां आयरन क...

गोरेघाट से 10 हजार रुपये की सागौन जब्त

Image
  कटंगी।     वन परिक्षेत्र कटंगी के गोरेघाट सर्किल के ग्राम गोरेघाट में गुरूवार की सुबह वन अमले ने एक खेत में छापामार कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपए की बेशकीमती इमारती लकड़ी सागौन के लट्टे बरामद किए है. मुखबिर की सूचना पर वन अमले ने कार्रवाई को अंजाम दिया. उपवनमंडल अधिकारी अमित पटौती के निर्देशन तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग के मार्गदर्शन पर गुरुवार की सुबह गोरेघाट निवासी दाताराम जामुनपाने के खेत में वन अमले ने दबिश दी जहां पर पैरा (पशु चारा) के ढेर के नीचे सागौन के लट्टे छिपाकर रखे गए थे. वन अमले ने इसकी कीमत 10 हजार रुपये आंकी है. छापामार कार्रवाई 5 नग सागौन लट्टा 0.274 घन मीटर बरामद किया गया. आरोपी के विरुद्ध वन अपराध दर्ज किया गया है. इस कार्रवाई में  वन परिक्षेत्र सहायक ज्ञानीराम गोटाफोड़े, वनपाल सुनील कुमार परते की सराहनीय भूमिका रही.

पौनियां से चोरों ने चुराए पालतु मवेशी बकरे पशु मालिक की शिकायत पर पुलिस ने चोर को किया गिरफ्तार

Image
      तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम पौनियां निवासी अमरलाल उइके ने आज गुरूवार को कटंगी थाने पहुंचकर कोहका निवासी खुमान पटले एवं तिरोड़ी निवासी संजय खरोले के खिलाफ बकरा चोरी करने की शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस ने तिरोड़ी निवासी संजय खरोले को हिरासत में लिया है. प्राथी अमरलाल उइके ने पुलिस को बताया कि बुधवार की दोपहर किसी अज्ञात ने उसके घर के सामने बंधे बकरे चोरी कर लिए थे जिनकी तलाश शुरू की गई तो कोहका निवासी खुमान पटले के घर पर बकरे पाए गए. खुमान ने बताया कि उसने तिरोड़ी निवासी संजय खरोले से बकरे खरीदे है. जिसके बाद पुरा मामला कटंगी थाने तक पहुंचा है. वहीं पुलिस ने संजय खरोले को हिरासत में लिया है. गौरतलब हो कि पौनियां एवं उसके आस-पास के ग्रामीण इलाकों से बीते कुछ समय से लगातार पालतु मवेशियों की चोरी हो रही है कुछ पशुमालिकों ने इसकी शिकायत थानों में दर्ज करवाई है जबकि कई पशु मालिक थाने तक पहुंच ही नहीं पाए.

राजस्व और नगर परिषद ने बड़े तालाब को किया बर्बाद हस्तातंरण की कार्रवाई आज तक अटकी नगर परिषद खर्च करती रही राशि

Image
कटंगी।     नगर के हद्वय स्थल में स्थित बड़े तालाब को बर्बाद करने में राजस्व और नगर परिषद की बड़ी भूमिका सामने आ रही है. जल संसाधन विभाग, राजस्व के ही सरकारी दस्तावेज इस बात के पुख्ता प्रमाण है. इन दस्तावेजों से प्रतीत होता है कि शुरू से ही राजस्व विभाग तथा नगर परिषद ने बड़े तालाब के संरक्षण को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई. एक तरफ जहां बीते एक दशक से इस तालाब के सौन्दर्यीकरण और गहरीकरण की मांग मछुआरों और नागरिकों के द्वारा की जा रही है और जल संसाधन विभाग (सिंचाई विभाग) उप सचिव ने वर्ष 2019 में राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव को एक पत्र लिखा है जिसमें उपसचिव ने स्पष्ट किया है कि तालाब में अतिक्रमण होने की वजह से तालाब सिंचाई की दृष्टि से उपयोगी नहीं है जिस कारण तालाब को नगर परिषद को हस्तांतरित करने का प्रशासकीय निर्णय लिया गया है. मगर, इन 4 सालों में राजस्व विभाग तालाब को नगर परिषद को हस्तांतरित नहीं करवा पाया है. वहीं नगर परिषद इस तालाब में बिना किसी अधिकार के ही विगत कुछ वर्षों में हजारों रुपए की राशि सफाई के नाम खर्च कर चुकी है किन्तु राशि खर्च करने के बावजूद तालाब की हालत जस के तस है. अ...

वन विभाग की कार्रवाई- लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर जब्त

Image
कटंगी।     वन विभाग के अमले ने मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक टै्रक्टर जब्त किया है. वन अमले ने सतीटोला से चाकाहेटी के बीच उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में गश्ती के दौरान वन अमले ने ट्रेक्टर क्रंमाक एमपी 50 ए 6362 के चालक को सतीटोला से चाकाहेटी के बीच लकड़ी का परिवहन करते हुए देखा जिसे रोककर लकड़ी एवं परिवहन से जुड़े दस्तावेज पूछे गए तो ग्राम जामुनटोला निवासी ट्रेक्टर चालक प्रदीप पिता बदामीलाल कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया. जिसके बाद उपवनमंडल अधिकारी अमित पटौदी के निर्देशन पर वन अमले ने ट्रेक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की. परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि टै्रक्टर में साजा प्रजाति 09 नग लट्टे भरे हुए थे जिसकी कीमत 14 हजार 170 रुपए आंकी गई है. इस कार्रवाई को परिक्षेत्र सहायक बोनकट्टा एन.के.चौरे, वनरक्षक नुपेन्द्र बिसेन, राधेलाल वल्के, निकलेश, सुरक्षा श्रमिक भाऊलाल अगासे, रेवाराम सेन्दरे, हरिशचंद राउत एवं चालक करण बोपचे ने अंजाम दिया है.

तालाब के गहरीकरण में बाधक बने पूर्व नपा अध्यक्ष सुनील जैन "एसडीएम भी अपनी बातों से पलटी बोली अनुमति लेनी होगी

Image
    कटंगी शहर के बड़े तालाब के गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए पूर्व विधायक के.डी.देशमुख ने वर्ष 2018 में राज्य सरकार से नगर परिषद कटंगी को 2 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत करवाई है पंरतु नगर परिषद और जनप्रतिनिधि इस तालाब का कायाकल्प नहीं करवा पाए. जिसके चलते जहां तालाब में अतिक्रमण बढ़ता गया वहीं गहरीकरण नहीं होने की वजह से शहर का जलस्तर भी कमजोर होता गया. नतीजा शहर में पेयजल संकट जैसी समस्या बीते कुछ सालों में देखने को मिली. वहीं प्रशासन की इस लापरवाही से तंग आकर बीते दिनों मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने जनसहयोग (श्रमदान) के माध्यम से तालाब की सफाई एवं गहरीकरण करवाने का बीड़ा उठाया. जिसके चलते 23 अप्रैल को बकायदा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सभी राजनैतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा शहर के जागरूकगणों को आमंत्रित किया गया. जिसके चलते बड़ी संख्या में सभी लोग बैठक में पहुंचे. इनके अलावा पूर्व विधायक के.डी.देशमुख, एसडीएम कामिनी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरत गजबे भी मौजूद रहे. बैठक में सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए श्रमदान में सहयोग करने का आश्वा...

जराहमोहगांव में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 को भेजा गया जेल

Image
कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जराहमोहगांव में बैलगाड़ी की पहिया चोरी की वारदात को अंजाम देने 2 आरोपियों को मंगलवार 03 मई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जिन्हें आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से एक को जेल भेज दिया गया जबकि दूसरे आरोपी को जमानत मिल गई है. पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 30 अप्रैल को जराहमोहगांव निवासी पुनाराम ठाकरे ने थाने में रपट दर्ज करवाई थी कि अज्ञात चोरों के द्वारा उसकी बैलगाड़ी की पहिया चुरा ली गई है. जिसके बाद पुलिस आरोपी चोरों की तलाश में थी. जिसमें आज पुलिस को सफलता हाथ लगी. पुलिस ने इस मामले में अविनाश पिता दिलीपचंद घिवारे तथा कन्हैयालाल पिता परमेश्वर गढ़पाण्डे का गिरफ्तार किया है. जिनके पास से पहिया बरामद किया गया है. जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने आरोपी अविनाश को जेल भेज दिया वहीं कन्हैयालाल को जमानत मिल गई है इस मामले में एक अन्य फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है. आरोपियों के विरुद्ध धारा 379, 411, 34 की कार्रवाई की गई है.

भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर कटंगी नगर में ब्रहम समाज ने निकाली भव्य रैली, जय-जय परशुराम के जयकारों से गुंजा नगर

Image
       कोरोना काल के समाप्त होते ही पूरे 2 साल बाद सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कटंगी में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की संध्या पर सत्संग भवन रैली का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी तादाद में ब्रहम समाज के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा और आकर्षक झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज ग्रामीण अंचलों से भी विप्र जन पहुंचे. ब्रह्म समाज के संयोजन में निकाली गई भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा जहां-जहां से भी गुजरी, वहां-वहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा की अगुवाई की गई और भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया. भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है. इसी वजह से अक्षय तृतीया के साथ ही परशुराम जयंती भी मनाई जाती है. इस वर्ष कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी. इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल ब्रहम समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता पर जोर द...

जनपद सदस्य अंजु विजय शर्मा ने- भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर मरीजों को वितरीत किए फल

Image
  कटंगी।     मंगलवार को सरकारी अस्पताल कटंगी में भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाते हुए जनपद सदस्य अंजु विजय शर्मा ने मरीजों को फल वितरीत किए तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की. वहीं अक्षय तृतीय पर्व पर अस्पताल को पानी के मटके भेंट किए. इसके पूर्व अस्पताल में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दुबे, आशीष पाण्डे, जितेन्द्र अग्रवाल, फुलसिंह परते, मनीष चौकसे, अमजद खान, अरविंद दरवड़े, राजीव सोनवाने, अनमोल शर्मा, हर्ष रायकर, टिंवकल बाघमारे सहित अन्यजन मौजूद रहे. जनपद सदस्य ने परशुराम जन्मोत्सव पर कहा कि भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के गुरु माने जाते हैं भगवान परशुराम. भगवान विष्णु के छठे स्वरूप ने धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म, पाप और जुल्म का विनाश करने के लिए जन्म लिया था. इतना ही नहीं, हिदू मान्यताओं के अनुसार, यह कहा जाता है कि सात चिरंजीवी पुरुषों में से परशुराम एक हैं और वह अभी भी इस धरती पर जीवित हैं. वहीं डॉ दुबे ने भी प्रकटोत्सव पर अपने विचार रखें. 

पुलिस ने पिक-अप वाहन किया जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Image
कटंगी।    विगत दिवस 26 अप्रैल मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में मोटरसाईकिल सवार को टक्कर मारकर हादसा कारित करने वाले पिक-अप वाहन को पुलिस ने आज मंगलवार को बरामद कर लिया है. उक्त हादसे में ग्राम उजाड़बोपली निवासी शिवप्रसाद पिता तिलक नागेश्वर उम्र करीब 27 वर्ष की मौत हो गई थी जो अपनी ससुराल गटापायली से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था. ज्ञात रहे कि अर्जुनी में प्रवेश द्वार के पास डीजे लेकर जा रही पिकअप वाहन क्रंमाक एमपी 20 जीए 6812 ने शिवप्रसाद की मोटरसाईकिल को टक्कर मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया था. इस अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश कर रही थी. पुलिस ने 07 दिन बाद वाहन को बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक देवानंद राउत निवासी आगरवाड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 304 ए, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है. 

अज्ञात पिकअप वाहन ने मोटरसाईकिल को मारी टक्कर मोटरसाईकिल सवार घायल

Image
      मंगलवार की दोपहर कटंगी तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर पॉलीवाल पेट्रोल पंप से महज कुछ दूरी पर अज्ञात छोटे पिकअप वाहन ने एक मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया. वहीं मोटरसाईकिल सवार घायल शख्स को संजीवनी 108 की मदद से उपचार के लिए कटंगी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार बोथवा निवासी अनुपचंद पिता रेवाराम सोनवाने कटंगी से बोथवा की तरफ वापस लौट रहा था. जिसे अज्ञात छोटे पिक-अप वाहन ने टक्कर मार दी. घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई. जागरूक नागरिक योगराज ठाकरे ने 108 को सूचना दी गई. जिसके बाद 108 से डॉ गौरीशंकर पटले एवं चालक ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. घायल के हाथ की अंगुली कट गई जबकि सिर और हाथ पैर में भी चोट आई है. 

क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई ईद इबादतगाह में मुल्क, प्रदेश एवं क्षेत्र के लिए अमन चैन की मांगी गई दुआ

Image
कटंगी।     मंगलवार को पूरे देश में ईद उल फितर बेहद धूम-धाम से मनाई गई. यहां कटंगी मुख्यालय में भी ईद की खुशियां फिजाओं में चारों तरफ फैली हुई दिखाई दी. सोमवार को हनफिया सुन्नी जामा मस्जिद कटंगी ने शाम को ईद का चांद दिखने का ऐलान किया था. जिसके बाद ही रोजेदारों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी. वहीं आज सुबह मुंदीवाड़ा रोड़ स्थित ईदगाह में ईद उल-फितर (मीठी ईद) की नमाज अदा की. ईदगाह में बड़ी संख्या में हिन्दू, बौद्ध धर्म को मानने वाले भाई भी पहुंचे. जिन्होनें मुस्लिम भाईयों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. रमजान के रोजा की समाप्ति पर ईद सुबह से शाम तक मनाई जाती है. यह त्योहार 3 दिनों तक चलता है कहा जाता है कि महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए ईद मनाई जाती है. ईद मुस्लिम समुदाय का सबसे बड़ा त्योहार है. ग्रामीण इलाकों में अदा की गई नमाज-     कटंगी शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई. उमरी, नंदलेसरा, तिरोड़ी, महकेपार, बोनकट्टा, चाकाहेटी सहित अन्य प्रमुख स्थानों की ईदगाह पर मं...

संग्राहकों को मिलेगा 300 सौ रूपए वन विभाग ने संग्राहकों से सुरक्षित रहकर, तेंदूपत्ता तोड़ने की अपील की

Image
  कटंगी।     मध्यप्रदेश शासन वन विभाग तेदुपत्ता सीजन वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार संग्रहण की दर में 50 रूपए की अतिरिक्त वृद्धि की गई है अब संग्राहकों को ढाई सौ रूपए से बढ़ाकर 300 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा. उक्ताशय की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग ने दी है. उन्होनें तेदूपत्ता संग्राहकों से अपील है कि अपनी तेदूपत्ता फड़ पर अच्छी गुणवत्ता का पत्ता लेकर आए, कवला और लाल पत्ता ना लाए, पका स्वस्थ पत्ता ही लाए, समय से पत्ता तोड़कर, बांधकर फड़ पर लाए गड्डी में निर्धारित संख्या में पत्ता लाए और अधिक लाभ कमाएं. उन्होनें कहा कि अच्छी गुणवत्ता का पत्ता लाने से समिति का पत्ता अच्छे भाव में विक्रित होगा जिससे समिति के साथ संग्राहकों को अच्छा मूल्य और बोनस मिलेगा. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेदूपत्ता संग्रहण के दौरान सावधानी जरूर बरते कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके इसीलिए सुबह बहुत जल्दी और अंधेरे में जंगल ना जाए. और दो या दो से अधिक लोग साथ में अवश्य जाए. एकांत में या अकेले पत्ता ना तोड़े समूह में रहकर बातचीत करते हुए पत्ता तोड़े. किसी भी प...

जराहमोहगांव में मरार माली समाज की बैठक हुई संपन्न समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

Image
  कटंगी।     तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जराहमोहगांव में सोमवार को मरार सांस्कृतिक मंगल भवन में मरार माली समाज की बैठक का आयोजन किया गया. बैठकी अध्यक्षता नीलमचंद पंजरे ने की. महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के पूजन पश्चात बैठक का शुभारंभ हुआ. बैठक में समाज के वैवाहिक समारोह के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें विवाह समारोह में लग्न का समय रात्रि 10 बजे तय किया गया. वहीं वधु की विदाई सुबह 10 बजे तक और शादी समारोह में रात 10 बजे तक ही बैंड-बाजा और डीजे बजाने का निर्णय लिया गया. समाज के पदाधिकारियों ने फलदान के दौरान केक काटे जाने की नई पंरपरा का विरोध करते हुए इसे बंद करने की बात कहीं तथा विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रम में शराब पीने वाले व्यक्ति की सामाजिक सदस्य समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.       बैठक में समाज की नई ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन भी किया गया. जिसमें पुनः सर्वसहमति से निलमचंद पंजरे को अध्यक्ष, पोतनलाल सिंगनदुपे, सतरूपा मात्रे उपाध्यक्ष, उत्तमप्रसाद मानेश्वर सचिव, छबिकुमार मरठे सहसचिव, हरिलाल माने...

लखनवाड़ा में रेल की टक्कर से 2 मुक मवेशियों की हुई मौत

Image
  कटंगी।     तहसील क्षेत्र के लखनवाड़ा-कोचेवाही रेलवे ट्रेक में सोमवार को सवा 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन से महज कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण 2 मुक मवेशियों की मौत हो गई. मवेशी चारे की तलाश में इधर उधर घूम रहे थे इतने में जैसे ही मवेशियों ने ट्रेन की पटरी को पार करने की कोशिश की तो पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और ट्रेन से टकराते ही मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया और मवेशियों को ट्रेन के नीचे से हटाने के बाद ट्रेन आगे गंत्वय की रवाना करवाई गई. मिली जानकारी के मुताबिक लखनवाड़ा गांव के एक ग्रामीण के मवेशी चारे की तलाश में घूम रहे थे जो बालाघाट की तरफ से कटंगी की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए. यात्रियों ने बताया कि लोको पायलेट ने मवेशियों को पटरी पर देख हार्न बजाकर मवेशियों को पटरी से हटाने की कोशिश भी की लेकिन मवेशी नहीं हट पाए. घटना के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन के गैंगमैन को घटना की सूचना दी जिसके बाद पटरियों से मवेशियों के शवों को हटाया गया तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी. 

बोथवा में मोटरसाईकिल चालक ने खड़े ट्रक को मारी टक्कर, दो लोग घायल

Image
 रविवार की शाम करीब 5 बजे कटंगी-तिरोड़ी मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम बोथवा में सड़क पर खड़े एक ट्रक को मोटरसाईकिल चालक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मोटरसाईकिल चालक और साथ में बैठा हुआ एक अन्य शख्स गंभीर रुप से घायल हुए है जिन्हें कटंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बालाघाट रेफर किया गया है. मिली जानकारी अनुसार ग्राम कोसते निवासी योगेश पिता मोहन पटले तथा सिंकदरा निवासी तरूण पिता डिलीचंद तिरोड़ी की तरफ जा रहे थे. जिन्होनें खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद 108 की मदद से घायलों को कटंगी अस्पताल लाया गया यहां से हालत गंभीर होने पर बालाघाट रेफर किया गया है. गौरतलब हो कि बोथवा में बड़ी संख्या में ट्रक सड़क पर खड़े रहते है जिनसे हमेशा ही हादसे का डर बना रहता है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह सड़क हादसा है.

कटेधरा में चारपहिया वाहन की टक्कर से दंपत्ति घायल

Image
कटंगी-तुमसर मुख्य सड़क मार्ग पर ग्राम कटेधरा में एक चारपहिया वाहन ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. इस हादसे में ग्राम बासी का दंपत्ति घायल हुआ है. जिन्हें दुर्घटनाकारित करने वाले चारपहिया वाहन के चालक ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती करवाया था. जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की शाम करीब साढ़े 05 ग्राम बासी निवासी महेश पटले अपनी पत्नि मरनबाई पटले के नवेगांव से कटंगी की तरफ आ रहे थे. जिनकी दोपहिया वाहन को चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद चारपहिया वाहन चालक ही घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचा था. खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दुबे ने बताया कि घायलों की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है. 

लोनिवि के कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर दी गई विदाई

Image
  लोक निर्माण विभाग कटंगी में स्थल सहायक के पद पर पदस्थ कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा विदाई दी गई. शनिवार 30 अगस्त को विश्राम गृह में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां स्थल सहायक राजकुमार दुबे और आत्माराम सेन्दरे को विदाई दी गई. उपयंत्री वाय.पी.सनोड़िया की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन हुआ. वहीं ज्ञानीराम राहंगडाले, पारस कोठारी, राजु गुप्ता, संजय हरिनखेड़े बतौर अतिथि शामिल हुए. विदाई समारोह में संजय हरिनखेड़े ने कहा कि स्थल सहायक राजकुमार दुबे और आत्माराम सेन्दरे ने कटंगी में पदस्थ रहते हुए काफी लंबा समय विभाग को दिया. शासकीय सेवा में रहते हुए शहर और पूरे क्षेत्र को अपने परिवार की तरह देखते हुए विभागीय कार्य किए. ठेकेदार राजु गुप्ता ने कहा कि आत्माराम सेन्दरे ने क्षेत्र के विकास में विभागीय स्तर से 44 साल और राजकुमार दुबे ने 35 साल बीताएं है. इन शासकीय कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर शाल-श्रीफल भेंट सम्मानित किया गया तथा दीघार्यु होने की कामना की गई.

थाईलैंड से कटंगी को मिली बुद्ध प्रतिमा प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार उमरी में प्रतिमा की होगी स्थापना

Image
 प्रज्ञा दीप बौद्ध विहार उमरी कटंगी के लिए थाईलैंड देश से निशुल्क बुद्ध की प्रतिमा मिली है. 01 मई को विहार के पदाधिकारियों एवं बौद्ध अनुयाईयों ने इंदौरा नागपुर के बौद्ध विहार से प्रतिमा हासिल की तथा शाम 04 बजे कटंगी लाई गई. भदंत डॉ अनेक थाईलैंड, भदंत डॉ ज्ञानदीप नागपुर, भदंत एन बोधिरतन, भदंत धम्मशिखर बालाघाट के प्रयासों से तथागत बुद्ध की 6 फीट की अष्ट धातु की मूर्ति निशुल्क प्राप्त हुई है. जिला बौद्ध संघ जिलाध्यक्ष अधिवक्ता संजय खोबरागड़े, सचिव तहसील बौद्ध संघ महेंद्र हिरकने डी.डी.गजभिये, प्रेम मासुरकर, कुमार हुमनेकर, राकेश वारके, वंगीश मासुरकर, हर्ष रायकर, आशीष रंगारे, संजय कोल्हे, सुरेश गणवीर, सुनील खोबरागड़े, कपिल मेश्राम, राहुल मसूरकर, राहुल डोंगरे, मोहित गोंडाने ने प्रतिमा को कटंगी लाया है. अब उमरी में बौद्ध रीति-रिवाज से प्रतिमा की स्थापना की जाएगी. 

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर मजदूरों के अधिकारों पर हुई चर्चा मध्यप्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले निजीकरण का करें विरोध

Image
मध्यप्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस ने 01 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर कटंगी के शक्ति विद्या मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन कर मजदूरों के हक और अधिकारों पर चर्चा की. प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष बिसेन की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत सदस्य केसर बिसेन के आतिथ्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम की शुरूआत में संविधान शिल्पकार डॉ बाबा साहेब अंबेडकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छात्राचित्र की पूजा अर्चना की गई. तत्पश्चात मजदूरों से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श एवं उदबोधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र बाहेश्वर, ब्लॉक अध्यक्ष म.प्र.अ.का.कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष हरिशचंद राउत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील जैन, योगेन्द्र राहंगडाले, सेवादल नगर अध्यक्ष मनीष चौकसे, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनमोल शर्मा, महेन्द्र कटारिया, सुरजीतसिंह ठाकुर, दीपक नागले, अनिल चुटेलकर, सोना ठाकुर, सुनील नागोसे, कैलाश गाड़ेकर, रामरत्न सहित नगर परिषद के कर्मचारी, ऑटो चालक संघ, हमाल संघ पदाधिकारी तथा दिहाड़ी मजदूर शामिल हुए. बैठक में श्रमिकों ने अपनी समस्याएं बताई. वह...