संग्राहकों को मिलेगा 300 सौ रूपए वन विभाग ने संग्राहकों से सुरक्षित रहकर, तेंदूपत्ता तोड़ने की अपील की

 




कटंगी।

    मध्यप्रदेश शासन वन विभाग तेदुपत्ता सीजन वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार संग्रहण की दर में 50 रूपए की अतिरिक्त वृद्धि की गई है अब संग्राहकों को ढाई सौ रूपए से बढ़ाकर 300 सौ रुपए प्रदान किया जाएगा. उक्ताशय की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग ने दी है. उन्होनें तेदूपत्ता संग्राहकों से अपील है कि अपनी तेदूपत्ता फड़ पर अच्छी गुणवत्ता का पत्ता लेकर आए, कवला और लाल पत्ता ना लाए, पका स्वस्थ पत्ता ही लाए, समय से पत्ता तोड़कर, बांधकर फड़ पर लाए गड्डी में निर्धारित संख्या में पत्ता लाए और अधिक लाभ कमाएं. उन्होनें कहा कि अच्छी गुणवत्ता का पत्ता लाने से समिति का पत्ता अच्छे भाव में विक्रित होगा जिससे समिति के साथ संग्राहकों को अच्छा मूल्य और बोनस मिलेगा. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि तेदूपत्ता संग्रहण के दौरान सावधानी जरूर बरते कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसके इसीलिए सुबह बहुत जल्दी और अंधेरे में जंगल ना जाए. और दो या दो से अधिक लोग साथ में अवश्य जाए. एकांत में या अकेले पत्ता ना तोड़े समूह में रहकर बातचीत करते हुए पत्ता तोड़े. किसी भी प्रकार से मानव आर वन्यप्राणी के बीच द्वंद ना हो ऐसे कार्य का संपादन करें 

     परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार तेंदूपत्ता संग्राहकों के एकलव्य शिक्षा विकास योजना चला रही है. जिसका उद्देश्य वन क्षेत्रों में निवास करने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों को शिक्षा की ऐसी व्यवस्था करना है, जिससे उनके होनहार बच्चे धनाभाव के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित न रह जाएँ. योजना का लाभ प्रदेश के तेंदूपत्ता संग्राहकों, फड़ मुशियों एवं प्राथमिक वनोपज समितियों के प्रबंधकों के बच्चों को प्राप्त हो सकेगा. पात्रता हेतु संग्राहक के लिए यह आवश्यक है कि विगत पांच वर्षों में कम से कम तीन वर्षों में प्रतिवर्ष उसके द्वारा न्यूनतम एक मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण किया गया हो तथा फड़ मुंशी एवं समिति प्रबंधक द्वारा कम से कम तीन वर्षों में तेंदूपत्ता सीजन में कार्य किया गया हो. योजना हेतु उन्हीं बच्चों के प्रकरणों पर विचार किया जावेगा, जिन्होंने पिछली कक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक अथवा समकक्ष ग्रेड अर्जित किया हो. छात्रों का चयन जिला यूनियन स्तर पर 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक पाने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को अन्य अर्हता पूर्ण करने की स्थिति में लाभ प्राप्त होगा. चयनित छात्र-छात्राओं को निरंतर न्यूनतम 60 प्रतिशत अथवा समकक्ष ग्रेड प्राप्त करते रहना होगा यदि उनका प्रदर्शन नीचे जाता है तो सुधार लाने के लिए अधिकतम एक अवसर प्रदान किया जाएगा.योजना में शिक्षण शुल्क, पाठ्य पुस्तकों पर व्यय, छात्रावास व्यय तथा वर्ष में एक बार घर आने-जाने हेतु यात्रा व्यय दिया जाएगा. 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन