सीएमओ के अरमानों पर फिरा पानी- पारदर्शिता के साथ हुई साप्ताहिक बैठकी बाजार नीलामी



    नगर परिषद कटंगी के सभागार में गुरूवार को साप्ताहिक बैठकी बाजार की नीलामी की बोली प्रक्रिया शांतिप्रिय ढंग से पूरी पारदर्शिता के संपन्न हुई और जमीर मोहम्मद को 4 लाख रुपए में ठेका लिया. दरअसल, एक दिन पूर्व यानी की बुधवार को नीलामी प्रक्रिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरत गजबे ने अपने करीबी को फायदा पहुंचाने के लिए बोली के दौरान अमानत राशि जमा करवाई थी जिसके बाद ठेकेदारों ने इसका जमकर विरोध किया था तो सीएमओ ने नीलामी प्रक्रिया रद्द कर दी थी. वहीं गुरूवार को पुनः नीलामी की बोली प्रक्रिया शुरू की गई. एक दिन पूर्व सीएमओ द्वारा की गई करतुत की जानकारी मिलने की वजह से आज बड़ी संख्या में नागरिक और पत्रकारगण बोली प्रक्रिया के दौरान पहुंचे जहां पूरी पारदर्शिता के साथ बोली की प्रक्रिया संपन्न हुआ है और जमीर मोहम्मद को बाजार का ठेका मिला.

      सूत्रों की माने तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी बरघाट, बालाघाट तथा अन्य स्थानों  के अपने करीबियों को नगर परिषद में ठेके और परिषद में लगने वाली सामग्री का क्रय-विक्रय करवा रहे है. बुधवार को बीच बोली के दौरान उन्होनें अपने करीबी की अमानत राशि जमा करवाई थी. वहीं आज बोली के दौरान अपने करीबी के प्रति सीएमओ का झुकाव भी देखने को मिला. हालाकिं जनमानस और पुलिस की मौजूदगी होने के कारण सीएमओ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से अपने करीबी को फायदा पहुंचाने में कामयाब नहीं हो पाए और पूरी पारदर्शिता के साथ बोली प्रक्रिया होने पर ठेका हुआ. 


Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन