निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन नागपुर के चिकित्सकों ने दी सेवाएं और परामर्श
रविवार को भारत विकास परिषद एवं वेदांता हास्पिटल के सहयोग से शहर के वारासिवनी रोड़ स्थित श्रीराम भवन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें नागपुर के वेदांता हास्पिटल से आए चिकित्सक डॉ पृथ्वीराज निस्ताने, डॉ प्रसाद उपगनलवार, डॉ रविन्द्र सावरकर ने क्षेत्र के मरीजों की निशुल्क जांच एवं उपचार किया तथा आवश्यक सलाह दी. स्थानीय चिकित्सक डॉ गिरेन्द्र पंवार एवं मोहित पटले ने भी शिविर को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया. शिविर में अस्थिरोग, चर्मरोग, हद्वय रोग, न्यूरोलॉजी, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, शुगर, बीपी सहित अन्य बीमारियों एवं सामान्य बीमारियों की जांच की गई. शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन करवाया जिनकी जांच की गई. इस मौके पर डॉ गिरेन्द्र पंवार ने कहा कि इस तरह के शिविर से गरीबों को फायद मिलता है जो लोग महानगरों में जाकर अपना उपचार या जांच नहीं करा पाते शिविरों में चिकित्सक उन मरीजों की निशुल्क जांच करते है कई बार धनाभाव के चलते निर्धन लोग छोटी-छोटी बीमारी का उपचार नहीं करा पाते और यह बीमारी बड़ी हो जाती है जिससे कई बार मरीज की मौत हो जाती. शिविर का मकसद बीमारी को प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाना होता है.
नागपुर से आए मेहमान चिकित्सक डॉ पृथ्वीराज निस्ताने ने कहा कि इस तरह के शिविर से जनमानस को काफी फायदा मिलता है. आज सेहत सबसे बड़ी दौलत है और इसका दुरस्त रहना जरूरी है इसीलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य पर नियमित तौर पर ध्यान देने की जरूरत है अकसर देखा जाता है कि लोग बीमारी की प्रांरभिक अवस्था में उपचार कराने या जांच कराने से कतराते है और फिर यही छोटी बीमारी बड़ा रुप ले लेती है ऐसा करना ठीक नहीं है. नियमित तौर पर स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए अगर कोई व्यक्ति पैसों की कमी के कारण किसी चिकित्सक के पास जाकर जांच या उपचार नहीं करवा सकता तो इस तरह के शिविरों में उन्हें पहुंचना चाहिए. इस शिविर के आयोजन में भारत विकास परिषद अध्यक्ष धीरेन्द्र धमाहे, पुष्पराज चौधरी, मुकेश चौकसे, अवलेश पारधी, रविन्द्र हरिनखेड़े सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा.


Comments
Post a Comment