जनपद सदस्य अंजु विजय शर्मा ने- भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव पर मरीजों को वितरीत किए फल

 




कटंगी।

    मंगलवार को सरकारी अस्पताल कटंगी में भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाते हुए जनपद सदस्य अंजु विजय शर्मा ने मरीजों को फल वितरीत किए तथा मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की. वहीं अक्षय तृतीय पर्व पर अस्पताल को पानी के मटके भेंट किए. इसके पूर्व अस्पताल में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई. इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दुबे, आशीष पाण्डे, जितेन्द्र अग्रवाल, फुलसिंह परते, मनीष चौकसे, अमजद खान, अरविंद दरवड़े, राजीव सोनवाने, अनमोल शर्मा, हर्ष रायकर, टिंवकल बाघमारे सहित अन्यजन मौजूद रहे. जनपद सदस्य ने परशुराम जन्मोत्सव पर कहा कि भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि के गुरु माने जाते हैं भगवान परशुराम. भगवान विष्णु के छठे स्वरूप ने धरती पर राजाओं द्वारा किए जा रहे अधर्म, पाप और जुल्म का विनाश करने के लिए जन्म लिया था. इतना ही नहीं, हिदू मान्यताओं के अनुसार, यह कहा जाता है कि सात चिरंजीवी पुरुषों में से परशुराम एक हैं और वह अभी भी इस धरती पर जीवित हैं. वहीं डॉ दुबे ने भी प्रकटोत्सव पर अपने विचार रखें. 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन