Posts

Showing posts from September, 2023

गरीबों के निवाले पर डाका-उचित मूल्य की दुकानों तक सरकारी अनाज पहुंचाने में हो रही हेराफेरी

कटंगी क्षेत्र की सरकारी उचित मूल्य की दुकानों में पहुंचने वाले सरकारी अनाज में जमकर हेरा-फेरी की जा रही है. जिसमें गोदाम संचालक से लेकर परिवहनकर्ता की भूमिका संदिग्ध दिखाई दे रही है. बुधवार को इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब ट्रक क्रमांक एमएच 12 एलटी 3184 सरकारी अनाज लेकर आंजनबिहरी और कोड़बी की उचित मूल्य की दुकान में पहुंचा. वाहन से जब गेहूं और चावल अनाज के बारदाने दुकान में खाली किए जा रहे थे तो अधिकांश बारदानों में 50 किलो की बजाए 42 से 45 किलो अनाज की मात्रा ही दिखाई दी. इस पूरे मामले में आंजनबिहरी सरपंच दीपक पुष्पतोड़े ने हस्तक्षेप किया और अफसरों को संज्ञान लेने की अपील की. बताना जरूरी है कि यह सरकारी अनाज बोथवा के एक निजी गोदाम में रखा हुआ था और अनाज को उचित मूल्य की दुकानों तक पहुंचाने यानी की परिवहन का ठेका भाजपा नेता यशवंत टेम्भरे को है. इस पूरे मामले में परिवहनकर्ता की भूमिका पर भी संदेह प्रकट किया जा रहा है. पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि पीडीएस दुकान में सरकारी अनाज पहुंचाने में हेराफेरी की जा रही है और गरीबों के निवाले पर डाका डालने का काम किया जा रहा है.     बता दें...

पूर्व सांसद बोधसिंह भगत ने इस शर्त पर कांग्रेस मिली एंट्री

 कैबिनेट मंत्री बालाघाट विधायक गौरीशंकर बिसेन के अहंकार के आगे नतमस्तक भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने पूर्व सांसद बोधसिंह भगत की पार्टी में पुनः एंट्री पर रोक लगा दी है. जिसके चलते अपने लिए राजनीतिक मंच और जमीन तलाश कर रहे भाजपा से निष्कासित पूर्व सांसद बोधसिंह भगत अब कांग्रेस पार्टी का दामन थाम सकते है. जिसकी पुष्टि पूर्व सांसद के करीबी और नेशनल फ्रंट ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृपाल खुरसैल ने की है. उन्होंने बताया कि बोधसिंह भगत 03 दिन बाद भोपाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ले सकते है. फिलहाल इस पर संशय बरकरार है कि बोधसिंह भगत ने किन शर्तों के आधार पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने का फैसला लिया है और कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बोधसिंह भगत को कांग्रेस पार्टी आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव में कहां से टिकट देती है या फिर लोकसभा चुनाव में उन्हें मौका दिया जाएगा. खैर, अभी चुनावी दौर चल रहा है और नेताओं का दल-बदल करना कोई नई बात भी नहीं है लेकिन बोधसिंह भगत के कांग्रेस में आने से जिले ...