भगवान परशुराम के प्रकट उत्सव पर कटंगी नगर में ब्रहम समाज ने निकाली भव्य रैली, जय-जय परशुराम के जयकारों से गुंजा नगर
कोरोना काल के समाप्त होते ही पूरे 2 साल बाद सामाजिक एकता का संदेश देते हुए कटंगी में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की संध्या पर सत्संग भवन रैली का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी तादाद में ब्रहम समाज के लोग शामिल हुए. शोभायात्रा में भगवान परशुराम की प्रतिमा और आकर्षक झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. शोभायात्रा में शामिल होने के लिए दूरदराज ग्रामीण अंचलों से भी विप्र जन पहुंचे. ब्रह्म समाज के संयोजन में निकाली गई भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा जहां-जहां से भी गुजरी, वहां-वहां पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. विभिन्न संगठनों के द्वारा शोभा यात्रा की अगुवाई की गई और भगवान परशुराम का पूजन अर्चन किया गया. भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है. इसी वजह से अक्षय तृतीया के साथ ही परशुराम जयंती भी मनाई जाती है. इस वर्ष कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी. इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल ब्रहम समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए सभी को भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की बधाईयां दी. इसके पूर्व पूरा दिन संत्सग भवन में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

Comments
Post a Comment