जराहमोहगांव में मरार माली समाज की बैठक हुई संपन्न समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
कटंगी।
तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जराहमोहगांव में सोमवार को मरार सांस्कृतिक मंगल भवन में मरार माली समाज की बैठक का आयोजन किया गया. बैठकी अध्यक्षता नीलमचंद पंजरे ने की. महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के पूजन पश्चात बैठक का शुभारंभ हुआ. बैठक में समाज के वैवाहिक समारोह के आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. जिसमें विवाह समारोह में लग्न का समय रात्रि 10 बजे तय किया गया. वहीं वधु की विदाई सुबह 10 बजे तक और शादी समारोह में रात 10 बजे तक ही बैंड-बाजा और डीजे बजाने का निर्णय लिया गया. समाज के पदाधिकारियों ने फलदान के दौरान केक काटे जाने की नई पंरपरा का विरोध करते हुए इसे बंद करने की बात कहीं तथा विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रम में शराब पीने वाले व्यक्ति की सामाजिक सदस्य समाप्त करने का निर्णय लिया गया है.
बैठक में समाज की नई ग्रामीण कार्यकारिणी का गठन भी किया गया. जिसमें पुनः सर्वसहमति से निलमचंद पंजरे को अध्यक्ष, पोतनलाल सिंगनदुपे, सतरूपा मात्रे उपाध्यक्ष, उत्तमप्रसाद मानेश्वर सचिव, छबिकुमार मरठे सहसचिव, हरिलाल मानेश्वर कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए. वहीं नोकेन्द्र सिंगनदुपे, सेवकराम पंजरे, रामदास मानेश्वर, हरिकिशन जमरे, टेकराम सिंगनदुपे, मिश्रीलाल मात्रे, धरमचंद मानेश्वर, निलमचंद मानेश्वर, बुधराम जमरे, गेवेन्द्र सिंगनदुपे, रामकिशोर मात्रे, खेमचंद मरठे, नंदकिशोर कावरे, सदनलाल मानेश्वर, मुन्नेलाल मानेश्वर को संरक्षक बनाया गया है.


Comments
Post a Comment