तिरोड़ी आंगनवाड़ी में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव

 




कटंगी।

    शासन द्वारा प्रदेश भर में 2 मई से 11 मई तक लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में महिला बाल विकास द्वारा लाडली लक्ष्मी उत्सव अंतर्गत तिरोड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 5 में गुरुवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लाडली लक्ष्मी योजना में पंजीकृत बालिका छवि प्रभा/योगेश मर्सकोल्हे को आंगनबाड़ी केंद्र में  बुलवाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा बालिका को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया. इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य व खून की जांच की गई. हर किशोरी को हेल्थ कार्ड जारी किया गया. 11 से 14 वर्ष की सभी किशोरियों की ऊंचाई व वजन का माप किया गया. इस कार्यक्रम में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम ने अहम भूमिका निभाई. जांच में जो किशोरियां एनीमिक पाई गई उन्हें अब विशेष निगरानी में रखा जाएगा. किशोरियों को एनीमिया से बचने के लिए आयरन की गोलियों के सेवन और खान-पान संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई. 

आयरन की गोलियों का सेवन विटामिन सी के साथ करें

    एनीमिया से बचने की हिदायत देते हुए बताया गया कि महिलाएं व लड़कियां आयरन की गोलियों का सेवन दूध व चाय के साथ करती हैं जो कि गलत है. इससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो जाता है. आयरन फोलिक एसिड की गोलियों का सेवन, विटामिन सी युक्त आहार जैसे नीबू, संतरा, आदि के साथ किया जाना चाहिए. इससे आयरन का अवशोषण सुचारु रूप से हो सके. भोजन में पालक, मेथी, बथुआ, सरसों, मूंगफली चना और गुड़ आदि की मात्रा बढाएं क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है. कार्यक्रम की अध्यक्षता तिरोड़ी सेक्टर सुपरवाइजर असीमा बेनर्जी ने की मुख्य अतिथि सविता चौहान, एएनएम इंदु मेश्राम, आशा कार्यकर्ता राजेश्वरी वट्टी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता घोड़ेश्वर, सहायिका मालन खरोले सहित ग्राम की महिलाएं शामिल रही.

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन