पुलिस ने पिक-अप वाहन किया जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
कटंगी।
विगत दिवस 26 अप्रैल मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी में मोटरसाईकिल सवार को टक्कर मारकर हादसा कारित करने वाले पिक-अप वाहन को पुलिस ने आज मंगलवार को बरामद कर लिया है. उक्त हादसे में ग्राम उजाड़बोपली निवासी शिवप्रसाद पिता तिलक नागेश्वर उम्र करीब 27 वर्ष की मौत हो गई थी जो अपनी ससुराल गटापायली से वापस अपने घर की तरफ लौट रहा था. ज्ञात रहे कि अर्जुनी में प्रवेश द्वार के पास डीजे लेकर जा रही पिकअप वाहन क्रंमाक एमपी 20 जीए 6812 ने शिवप्रसाद की मोटरसाईकिल को टक्कर मारी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद पिकअप वाहन चालक वाहन को मौके से लेकर फरार हो गया था. इस अज्ञात वाहन की पुलिस तलाश कर रही थी. पुलिस ने 07 दिन बाद वाहन को बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी वाहन चालक देवानंद राउत निवासी आगरवाड़ा के खिलाफ अपराध दर्ज कर धारा 304 ए, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है.

Comments
Post a Comment