लखनवाड़ा में रेल की टक्कर से 2 मुक मवेशियों की हुई मौत
कटंगी।
तहसील क्षेत्र के लखनवाड़ा-कोचेवाही रेलवे ट्रेक में सोमवार को सवा 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. लखनवाड़ा रेलवे स्टेशन से महज कुछ दूरी पर ट्रेन की चपेट में आने के कारण 2 मुक मवेशियों की मौत हो गई. मवेशी चारे की तलाश में इधर उधर घूम रहे थे इतने में जैसे ही मवेशियों ने ट्रेन की पटरी को पार करने की कोशिश की तो पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए और ट्रेन से टकराते ही मवेशियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद कुछ देर के लिए ट्रेन को रोका गया और मवेशियों को ट्रेन के नीचे से हटाने के बाद ट्रेन आगे गंत्वय की रवाना करवाई गई. मिली जानकारी के मुताबिक लखनवाड़ा गांव के एक ग्रामीण के मवेशी चारे की तलाश में घूम रहे थे जो बालाघाट की तरफ से कटंगी की ओर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए. यात्रियों ने बताया कि लोको पायलेट ने मवेशियों को पटरी पर देख हार्न बजाकर मवेशियों को पटरी से हटाने की कोशिश भी की लेकिन मवेशी नहीं हट पाए. घटना के बाद ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे स्टेशन के गैंगमैन को घटना की सूचना दी जिसके बाद पटरियों से मवेशियों के शवों को हटाया गया तब जाकर ट्रेन आगे बढ़ी.

Comments
Post a Comment