Posts

Showing posts from April, 2022

थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ईद और परसुराम जयंती पर शांति और भाईचारा बनाए रखने की पुलिस ने की अपील

Image
  शनिवार की शाम थाना परिसर कटंगी में ईद और परसुराम जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया. शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बघेल ने की. शांति समिति की बैठक में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय अग्रवाल, ब्रहम समाज के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, मुस्लिम समाज से अतीक अंसारी, कलाम भाई सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे. शांति समिति की बैठक में ईद का .पर्व और परसुराम जयंती शांति पूर्ण माहौल मनाने को लेकर चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक में चर्चा करते हुए बताया कि कोरोना के कारण दो वर्षों तक ईदगाह में ईद का नमाज नही पढ़ा गया लेकिन इस बार ईद का नमाज ईदगाह में पढ़ा जायेगा. वहीं ब्रहम समाज के अध्यक्ष ने परसुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी. थाना प्रभारी ने लोगो से ईद पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होनें कहा ईद के मौके पर शांति भंग करने वालो को बख्शा नही जायेगा. ईद पर्व को शांति पूर्ण और खुशी पू...

लुमांशा राहंगडाले ने नीट परीक्षा की उत्तीर्ण बीएएमएस की शिक्षा के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय ग्वालियर में हुआ चयन

Image
 कटंगी शहर के ठेकेदार लता लुबदेश्वर रांहगडले की पुत्री लुमांशा राहंगडाले ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है. चतुर्थ चरण की काउंसलिंग में लुमांशा को शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ग्वालियर में प्रवेश मिला है जहां से अब वह बीएएमएस की शिक्षा ग्रहण करेगी. लुमांशा ने वर्ष 2021 सितबंर में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा दी थी. जिसकी लगातार काउंसलिंग चल रही थी. चतुर्थ चरण में लुमांशा का चयन हुआ है. लुमांशा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा कटंगी से ग्रहण की. वहीं केन्द्रीय विद्यालय से 12 वीं की परीक्षा उत्कृष्ट अंक से उत्तीर्ण की. कुशाग्र बुद्धि की धनी लुमांशा की इस उपलब्धि पर स्वजातीयजनों एवं कटंगी नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.

संत निरकारी मंडल ने निकाली रक्तदान जारूकता रैली

Image
        संत निरंकारी मंडल ब्रांच कटंगी की ओर से रविवार 1 मई को मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी के लिए शनिवार को निरंकारी मंडल की ओर से नगर में रैली निकाली गई. सरकारी अस्पताल कटंगी में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दूबे ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया. अस्पताल से शुरू रैली ने पुराना पेट्रोल पंप चौक, अर्जुननाला, सिनेमा चौक, बस स्टेण्ड से होते हुए उमरी में विराम लिया. इस दौरान सिनेमा चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. जागरूकता रैली में सेवादल के सदस्यों ने रक्तदान महादान, रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए, धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं आदि नारे लगाए. रैली के समापन के बाद मंडल पदाधिकारी ने  कहा कि संत निरंकारी मंडल की ओर से पहली बार उमरी में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. यह वर्ष यह आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जाता रहा है और यह आयोजन निरंतर चलते रहेगा क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है.

कटंगी में चलाया जा रहा ”किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान

Image
 ‘’आजादी का अमृत महोत्सजव’’ के तहत कटंगी विकासखंड में ‘’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत आज 30 अप्रैल 2022 को  अंबेझरी, भजियापार, बम्हनी, जाम, सीताखोह, सुंदर, कोसुम्बा, जमुनिया,  खमरिया में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें 279 किसानों ने हिस्सा लिया. ग्रामसभा के माध्यम से इन किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित किया गया. ग्राम सभा की बैठक में कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण तैयार किये गये. उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास राजेश खोब्रागड़े के निर्देशन पर कटंगी विकासखंड में कृषि विस्तार अधिकारी एच.सी.डहेरिया के मार्गदर्शन पर ग्राम सभा आयोजित करवाई गई. ग्राम सभाओं में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि उपज मंडी, ग्रामीण विकास विभाग आदि विभागों तथा फसल बीमा कंपनी एवं सी.एस.सी. आदि के माध्यम से अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल, प्रधानमंत्री किसान...

ईदगाह-क्रबिस्तान में हुई प्रकाश व्यवस्था लगा हाईमास्क- मुस्लिम समुदाय ने नगर परिषद का जताया आभार

Image
 शहर के मुंदीवाड़ा रोड़ स्थित ईदगाह और मुस्लिम क्रबिस्तान में नगर परिषद ने प्रकाश व्यवस्था कराते हुए हाईमास्क लगवाया है. दरअसल, मुस्लिम समुदाय के लोग काफी लंबे समय से उक्त स्थान पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग कर रहे थे. बीते दिनों शांति समिति की बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिर एक बार प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग रखी थी. जिसे तत्कालीन प्रभारी एसडीएम संदीप सिंह ने गंभीरता से लेते हुए क्रबिस्तान का निरीक्षण किया था तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी भरत गजबे को प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया था जिसके बाद क्रबिस्तान में प्रकाश व्यवस्था हुई है. ईद के पहले ईदगाह में प्रकाश व्यवस्था कराएं जाने पर मुस्लिम समुदाय के युवा अजहर खान, आबिद शेख, शकील खान, मोहसिन खान, जुबेर मेमन, मकसुद खान, मोहसिन अली, जमाल मेमन सहित समुचे मुस्लिम समुदाय ने नगर परिषद का आभार व्यक्त किया है. 

मृदुल ने प्रदेश में किया कटंगी का नाम रोशन- 10 में हर्षिता और 12 वीं में हिमांशी ब्लॉक में रही प्रथम

Image
     माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा परिणाम आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम दिखाई दिया. जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं उत्तीर्ण की है. उन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है तथा जिन विद्यार्थियों को असफलता मिली है उन परीक्षार्थियों को पुनः नए संकल्प के साथ तैयारी करने का भरोसा दिया गया है. कटंगी निवासी 12 वीं कक्षा के गणित संकाय के छात्र मृदुल पटले को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौंवा स्थान मिला है. जिससे कटंगी नगरवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है. मृदुल इंजिनियर बनना चाहते है. वहीं कटंगी ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कटंगी की छात्रा हर्षिता पिता संजय सोनी ने कक्षा 10 वीं में 476 अंक हासिल कर विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कटंगी की छात्रा हिमांशी पिता राजु हटवार ने 12 वीं कक्षा की गणित संकाय में पहला स्थान अर्जित किया.  विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया उत्कृष्ट परिणाम- ...

1 मई से बड़े तालाब का सफाई अभियान होगा शुरू मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने समस्त संगठनों से सहयोग की अपील की

Image
  मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील इकाई कटंगी के आहवान पर शहर के बड़े तालाब की सफाई का अभियान 01 मई श्रमिक दिवस के दिन सुबह 06 बजे से सिनेमा चौक से शुरू हो रहा है. जिला उपाध्यक्ष मनीष चौकसे एवं तहसील अध्यक्ष अमजद खान ने सामुहिक रुप से प्रेस नोट जारी कर समस्त धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से इस अभियान में शामिल होकर सहयोग करने की पुरजोर अपील की है. वहीं क्षेत्र के उन तमाम किसानों को भी सफाई अभियान में शामिल होने की अपील की गई है जिन किसानों को अपने खेतों के लिए खाद की आवश्यकता है तथा जिन्हें मिट्टी की आवश्यकता है वह भी तालाब से मिट्टी ले जा सकते है. बता दें कि बीते दिनों तालाब की साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य को लेकर नगर परिषद कार्यालय में पूर्व सांसद के.डी.देशमुख एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कामिनी ठाकुर की उपस्थिती में बैठक आहुत की गई थी. दरअसल, इस तालाब के लिए गहरीकरण एवं सौन्दर्यीकरण के लिए पूर्व सांसद के प्रयासों से राज्य सरकार ने वर्ष 2018 में 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है किन्तु अब तक कार्य प्रांरभ नहीं हो पाया जिसके चलते मध्यप्रदेश श्...

12 वीं की छात्रा ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या कथित तौर पर अंग्रेजी में पूरक आने पर छात्रा ने उठाया कदम

  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने आज शुक्रवार 29 अप्रैल को कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है. परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्रा द्वारा अंग्रेजी विषय में पूरक आने पर कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडरूघाट में 12 वीं की छात्रा ने परीक्षा परिणाम आने के बाद कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली है. प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल मिरगपुर में अध्ययन कर रही बायोलॉजी संकाय की छात्रा रागिनी लिल्हारे, उम्र 17 वर्ष निवासी गुड़रूघाट ने आज परीक्षा परिणाम आने के बाद अंग्रेजी विषय में पुरक आने पर खेत में बने कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बदामद किया है वही शव को सरकारी अस्पताल कटंगी लाया है. शनिवार को शव का पीएम किया जाएगा.        बताया जा रहा है कि छात्रा ने 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बहुत तैयारी की थी. छात्रा को सभी विषय में बेहतर अंक प्राप्त हुए ह...

सेरपार में अज्ञात कारणों से एक मकान में लगी भीषण आग- 4 मुक मवेशी जिंदा जले हुई दर्दनाक मौत

Image
 तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 18 किमी. दूर ग्राम सेरपार में अज्ञात कारणों से एक मकान में आगजनी की घटना हुई है. इस घटना में जहां गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया. वहीं 4 मवेशियों की जिंदा जलने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई. घटना 29 अप्रैल शुक्रवार के दोपहर की बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी अनुसार सेरपार निवासी ढुलीचंद के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई. घर के सामने वाले हिस्से में पशुचारा रखा होने के कारण आग तेजी से फैली. घटना की जानकारी मिलने पर कटंगी से दमकल वाहन मौके पर पहुंचा पंरतु जब तक दमकल मौके पर पहुंचा सब कुछ जलकर नष्ट हो चुका था. इस हादसे में जहां गृहस्थी जलकर नष्ट हुई. वहीं मुक मवेशी 2 बैल और 2 बकरियों के जिंदा जल जाने की वजह से उनकी भी दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा. फिलहाल आगजनी की घटना कैसे हुई इस संबंध में स्पष्ट नहीं हो पाया है. 

जनपद पंचायत परिसर में शुरू हुई कैंटीन जनपद सदस्य एवं सीईओ ने किया शुभारंभ

Image
 मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आदिवासी आजीविका स्व सहायता समूह ग्राम भजियापार ने कैंटीन की शुरूआत की है. जनपद सदस्य अंजु शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया. इस कैंटीन में बाजार दर पर ही साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध हो पाएगा. इस कैंटीन का संचालन महिलाएं करेंगी. मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ऋण दिया जाता है. जिसके तहत महिलाएं ऋण लेकर अपनी इच्छा के अनुसार काम शुरू करती हैं. इस कैंटीन को चलाने के लिए महिलाओं के समूहों ने ऋण लिया है और कुछ राशि स्वयं महिलाओं ने लगाई है. आजीविका मिशन की प्रबंधक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं की डिमांड पर विभाग उन्हें और भी ऋण उपलब्ध करवाएगा.  वाजिब दाम में मिलेगा ताजा भोजन-      गौरतलब हो कि जनपद पंचायत परिसर के आस-पास तमाम सारे सरकारी दफ्तर है जहां हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से लोग अपना कोई ना कोई काम कराने के लिए आते है ऐसे में दुर-दराज से आने वाले कई लोग तो खाने य...