वन विभाग की कार्रवाई- लकड़ी का अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर जब्त
कटंगी।
वन विभाग के अमले ने मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि लकड़ी का अवैध परिवहन करते हुए एक टै्रक्टर जब्त किया है. वन अमले ने सतीटोला से चाकाहेटी के बीच उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है. वन परिक्षेत्र अधिकारी विवेक नाग ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि रात्रि में गश्ती के दौरान वन अमले ने ट्रेक्टर क्रंमाक एमपी 50 ए 6362 के चालक को सतीटोला से चाकाहेटी के बीच लकड़ी का परिवहन करते हुए देखा जिसे रोककर लकड़ी एवं परिवहन से जुड़े दस्तावेज पूछे गए तो ग्राम जामुनटोला निवासी ट्रेक्टर चालक प्रदीप पिता बदामीलाल कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाया. जिसके बाद उपवनमंडल अधिकारी अमित पटौदी के निर्देशन पर वन अमले ने ट्रेक्टर को जब्त करने की कार्रवाई की. परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि टै्रक्टर में साजा प्रजाति 09 नग लट्टे भरे हुए थे जिसकी कीमत 14 हजार 170 रुपए आंकी गई है. इस कार्रवाई को परिक्षेत्र सहायक बोनकट्टा एन.के.चौरे, वनरक्षक नुपेन्द्र बिसेन, राधेलाल वल्के, निकलेश, सुरक्षा श्रमिक भाऊलाल अगासे, रेवाराम सेन्दरे, हरिशचंद राउत एवं चालक करण बोपचे ने अंजाम दिया है.

Comments
Post a Comment