मृदुल ने प्रदेश में किया कटंगी का नाम रोशन- 10 में हर्षिता और 12 वीं में हिमांशी ब्लॉक में रही प्रथम
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से शुक्रवार 29 अप्रैल 2022 को मध्यप्रदेश बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं. परीक्षा परिणाम आने के बाद कहीं खुशी कहीं गम दिखाई दिया. जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं उत्तीर्ण की है. उन विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है तथा जिन विद्यार्थियों को असफलता मिली है उन परीक्षार्थियों को पुनः नए संकल्प के साथ तैयारी करने का भरोसा दिया गया है. कटंगी निवासी 12 वीं कक्षा के गणित संकाय के छात्र मृदुल पटले को प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नौंवा स्थान मिला है. जिससे कटंगी नगरवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे है. मृदुल इंजिनियर बनना चाहते है. वहीं कटंगी ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कटंगी की छात्रा हर्षिता पिता संजय सोनी ने कक्षा 10 वीं में 476 अंक हासिल कर विकासखंड में प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला कटंगी की छात्रा हिमांशी पिता राजु हटवार ने 12 वीं कक्षा की गणित संकाय में पहला स्थान अर्जित किया.
विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया उत्कृष्ट परिणाम-
शहर के विवेकानंद इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता अर्जित की है. कक्षा 12 वीं निखिल चौकसे ने गणित संकाय में 90.06 प्रतिशत, माधुरी नर्सवानी ने कामर्स संकाम में 87.06 प्रतिशत, वीरेन्द्र उइके ने गणित संकाय में 78.06 प्रतिशत, जिशान मेमन ने कामर्स संकाय में 78.04 प्रतिशत, अमन शिफा कुरैशी ने बॉयो संकाय में 77.04 प्रतिशत अंक अर्जित किया है. इसी प्रकार कक्षा 10 वीं आलिया मेमन ने 94.04 प्रतिशत, अलवीरा मेमन ने 94.04 प्रतिशत, प्रियांशी पटेरिया ने 93.08 प्रतिशत तथा संस्कृति पटले ने 90.02 प्रतिशत अंक हासिल किए है. संस्था ने इन विद्यार्थियों के साथ अन्य विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.
प्राची वाधवानी ने को मिले 90.06 प्रतिशत अंक
शहर के प्रतिष्टित व्यवसायी जयराम वाधवानी की पुत्र प्राची वाधवानी ने 90.06 अंकों के साथ 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण की है. प्राची श्री माँ साई पब्लिक स्कूल कटंगी की छात्रा है. प्राची की उपलब्धि पर संस्था ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है.


Comments
Post a Comment