कटंगी में चलाया जा रहा ”किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान
‘’आजादी का अमृत महोत्सजव’’ के तहत कटंगी विकासखंड में ‘’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत आज 30 अप्रैल 2022 को अंबेझरी, भजियापार, बम्हनी, जाम, सीताखोह, सुंदर, कोसुम्बा, जमुनिया, खमरिया में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें 279 किसानों ने हिस्सा लिया. ग्रामसभा के माध्यम से इन किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी से लाभान्वित किया गया. ग्राम सभा की बैठक में कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण तैयार किये गये. उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास राजेश खोब्रागड़े के निर्देशन पर कटंगी विकासखंड में कृषि विस्तार अधिकारी एच.सी.डहेरिया के मार्गदर्शन पर ग्राम सभा आयोजित करवाई गई. ग्राम सभाओं में कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, कृषि उपज मंडी, ग्रामीण विकास विभाग आदि विभागों तथा फसल बीमा कंपनी एवं सी.एस.सी. आदि के माध्यम से अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई. इसके साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-प्रति बूंद अधिक फसल, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि ऋण, ई-राष्ट्रीय कृषि बजट (ई-नाम), किसान उत्पांदक संगठन (एफ.पी.ओ.), मृदा स्वा्स्थ्य कार्ड, जैविक और प्राकृतिक खेती, पौध संरक्षण एवं पौध संगरोध, मधुमक्खी पालन, फार्म मशीनीकरण के बारे में बताया गया.
ग्राम सभा की बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, बीज और रोपन सामग्री, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि विस्तार सुधार,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, ग्रीष्मकालीन गहरी जुताई, एस.आर.आई.(श्री पद्धति/मेडागास्कर पद्धति) डी.एस.आर.(डायरेक्ट सीडे्ड राइस), धारवाड़ पद्धति, जल एवं भूमि संरक्षण, बीजोपचार एवं बीज शोधन, पुरानी किस्मों को संरक्षित करते हुये बढ़ावा देना, एक जिला-एक उत्पाद अंतर्गत ‘’चिन्नौर’’ फसल के क्षेत्र विस्तारीकरण हेतु कृषकों को प्रोत्साहित कर ‘’चिन्नौर’’ फसल उत्पादन हेतु तैयार करना एवं कृषक उत्पादक समूहों (एफ.पी.ओ.) से जुड़ने के लिये प्रेरित करना, फसल विविधिकरण, खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन, सुपर फूड, बायोफोर्टिफिकेशन, हरी खाद का उपयोग, गोबर की सड़ी हुई खाद का प्रयोग, बलराम तालाब, सिंचाई यंत्रों में डी.बी.टी आदि विषयों की जानकारी दी गई. ‘’किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी’’ अभियान में विभाग द्वारा फसल बीमा पाठशाला आयोजित कर कृषकों को खरीफ 2022 के विषय में जागरूक करने हेतु, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के आधारभूत प्रावधान, फसल बीमा का महत्व, योजना का लाभ कैसे लिया जावे, योजना में नामांकन, रिस्ककवर की जानकारी, शिकायतों का निराकरण इत्यावदि विषयों पर कृषकों को विस्तृत जानकारी से अवगत कराया गया.


Comments
Post a Comment