संत निरकारी मंडल ने निकाली रक्तदान जारूकता रैली
संत निरंकारी मंडल ब्रांच कटंगी की ओर से रविवार 1 मई को मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. इसकी तैयारी के लिए शनिवार को निरंकारी मंडल की ओर से नगर में रैली निकाली गई. सरकारी अस्पताल कटंगी में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पंकज दूबे ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना किया. अस्पताल से शुरू रैली ने पुराना पेट्रोल पंप चौक, अर्जुननाला, सिनेमा चौक, बस स्टेण्ड से होते हुए उमरी में विराम लिया. इस दौरान सिनेमा चौक में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया. जागरूकता रैली में सेवादल के सदस्यों ने रक्तदान महादान, रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहना चाहिए, धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं आदि नारे लगाए. रैली के समापन के बाद मंडल पदाधिकारी ने कहा कि संत निरंकारी मंडल की ओर से पहली बार उमरी में रक्तदान शिविर लगाया जा रहा है. यह वर्ष यह आयोजन अलग-अलग स्थानों में आयोजित किया जाता रहा है और यह आयोजन निरंतर चलते रहेगा क्योंकि रक्तदान सबसे बड़ा दान है.


Comments
Post a Comment