जनपद पंचायत परिसर में शुरू हुई कैंटीन जनपद सदस्य एवं सीईओ ने किया शुभारंभ

 मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आदिवासी आजीविका स्व सहायता समूह ग्राम भजियापार ने कैंटीन की शुरूआत की है. जनपद सदस्य अंजु शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रुति चौधरी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया. इस कैंटीन में बाजार दर पर ही साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध हो पाएगा. इस कैंटीन का संचालन महिलाएं करेंगी. मध्यप्रदेश आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से ऋण दिया जाता है. जिसके तहत महिलाएं ऋण लेकर अपनी इच्छा के अनुसार काम शुरू करती हैं. इस कैंटीन को चलाने के लिए महिलाओं के समूहों ने ऋण लिया है और कुछ राशि स्वयं महिलाओं ने लगाई है. आजीविका मिशन की प्रबंधक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं की डिमांड पर विभाग उन्हें और भी ऋण उपलब्ध करवाएगा. 

वाजिब दाम में मिलेगा ताजा भोजन-

     गौरतलब हो कि जनपद पंचायत परिसर के आस-पास तमाम सारे सरकारी दफ्तर है जहां हर दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों से लोग अपना कोई ना



कोई काम कराने के लिए आते है ऐसे में दुर-दराज से आने वाले कई लोग तो खाने योग्य पदार्थ अपने घर से ला लेते है पंरतु कई लोग बाजार में होटलों में जाकर नाश्ता और भोजन करते थे लेकिन अब महिलाओं द्वारा कैंटीन पर ही ताजा भोजन और चाय, नाश्ता, जूस बिस्कुट, पैकेट वाला जूस, भुजिया, चिप्स आदि सामान उपलब्ध होगा बता दें कि बाजार से आए पैकेट वाली वस्तुओं का मूल्य वही रहेगा. लेकिन जो खाना महिलाओं द्वारा बनाएगा जाएगा उनका मूल्य बाजार के मूल्य के बराबर ही रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन