थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक ईद और परसुराम जयंती पर शांति और भाईचारा बनाए रखने की पुलिस ने की अपील
शनिवार की शाम थाना परिसर कटंगी में ईद और परसुराम जयंती को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया. शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह बघेल ने की. शांति समिति की बैठक में शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी विजय अग्रवाल, ब्रहम समाज के अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, मुस्लिम समाज से अतीक अंसारी, कलाम भाई सहित शहर के गणमान्य नागरिकगण एवं पत्रकार उपस्थित रहे. शांति समिति की बैठक में ईद का .पर्व और परसुराम जयंती शांति पूर्ण माहौल मनाने को लेकर चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने कहा कि ईद का पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बैठक में चर्चा करते हुए बताया कि कोरोना के कारण दो वर्षों तक ईदगाह में ईद का नमाज नही पढ़ा गया लेकिन इस बार ईद का नमाज ईदगाह में पढ़ा जायेगा. वहीं ब्रहम समाज के अध्यक्ष ने परसुराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी. थाना प्रभारी ने लोगो से ईद पर्व शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. उन्होनें कहा ईद के मौके पर शांति भंग करने वालो को बख्शा नही जायेगा. ईद पर्व को शांति पूर्ण और खुशी पूर्वक मनाये. उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के अफवाह से दूर रहे. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को ईद मनाने में ईदगाह के जाने तक रास्ते में कोई समस्या हो तो प्रशासन को अवश्य बताएं. समय रहते इसका समाधान निकाला जाएगा. वहीं शहर के व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील भी पुलिस ने की. बैठक में शामिल लोगों ने अपने अपने विचार रखें तथा ईद पर्व शांतिपूर्ण और सद्भाव माहौल में मनाने का संकल्प लिया.

Comments
Post a Comment