12 वीं की छात्रा ने कुंए में कूदकर की आत्महत्या कथित तौर पर अंग्रेजी में पूरक आने पर छात्रा ने उठाया कदम

  माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने आज शुक्रवार 29 अप्रैल को कक्षा 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है. परीक्षा परिणाम आने के बाद एक छात्रा द्वारा अंग्रेजी विषय में पूरक आने पर कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है. प्राप्त जानकारी अनुसार तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 25 किमी. दूर तिरोड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम गुडरूघाट में 12 वीं की छात्रा ने परीक्षा परिणाम आने के बाद कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली है. प्राप्त जानकारी अनुसार शासकीय हायरसेकेण्डरी स्कूल मिरगपुर में अध्ययन कर रही बायोलॉजी संकाय की छात्रा रागिनी लिल्हारे, उम्र 17 वर्ष निवासी गुड़रूघाट ने आज परीक्षा परिणाम आने के बाद अंग्रेजी विषय में पुरक आने पर खेत में बने कुंए में कुदकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बदामद किया है वही शव को सरकारी अस्पताल कटंगी लाया है. शनिवार को शव का पीएम किया जाएगा. 

      बताया जा रहा है कि छात्रा ने 12 वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बहुत तैयारी की थी. छात्रा को सभी विषय में बेहतर अंक प्राप्त हुए है पंरतु अंग्रेजी विषय में पूरक आने पर छात्रा काफी दुखी हो गई थी. जिस कारण छात्रा ने आत्महत्या कर ली है. हालाकिं यह बात अभी केवल जनचर्चा से सामने आ रही है पुलिस जांच के बाद घटना के स्पष्ट कारणों के बारे में पता चल पाएगा फिलहाल अभी परीक्षा परिणाम आने पर आत्महत्या का ही अनुमान लगाया जा रहा है.


Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन