छत से गिरकर 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से हुआ घायल


कटंगी।

     तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत उजाड़बोपली में मकान की छत से गिरकर एक 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हुआ है. घायल व्यक्ति का कटंगी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया जहां से उसे चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है. मिली जानकारी अनुसार रविवार की सुबह उजाड़बोपली निवासी रंजन पिता इंदरलाल अपने घर की छत पर खड़े होकर डंडे की मदद से पेड़ से नारियल तोड़ रहा था जिसका अचानक से संतुलन बिगड़ गया जिस कारण वह छत से सीधे नीचे जमीन पर आकर गिरा. इस हादसे में रंजन के सिर एवं पैर में गंभीर चोट आई. परिजनों के द्वारा हादसे के बाद पीड़ित को कटंगी अस्पताल लाया गया था. घायल की स्थिती गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया.

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर पूर्व जनपद सदस्य ने लगाई फांसी पुलिस पर जमकर मारपीट और 1 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

बड़े तालाब का सीमाकंन हुआ शुरू अतिक्रमण की जद में तालाब का बड़ा हिस्सा, करीब 10 एकड़ तालाब का हिस्सा गायब

मुस्लिम धर्मगुरू पर अभद्र टिप्पणी सौंपा ज्ञापन